फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster's car worth 10.90 lakh seized.

Meerut News: गैंगस्टर की 10.90 लाख की कार जब्त की

Mon, 13 Jul 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Gangster's car worth 10.90 lakh seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर निवासी राजकुमार की कार को जब्त किया है। आरोपी ने अवैध रूप से धन अर्जित करके कार खरीदी थी। कार की कीमत 10.90 लाख रुपये बताई गई है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लोहिया नगर में एक शस्त्र फैक्टरी कुछ दिन पहले पकड़ी गई थी। जिसमें आरोपी राजकुमार भी शामिल था। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की गई। आरोपी जेल से जमानत पर बाहर चल रहा है। आरोपी अवैध गतिविधियों से अर्जित धनराशि से यह कार खरीदी थी। एआरटीओ बुलंदशहर ने कार का मूल्य 10.90 आंका है। डीएम के आदेश पर कार जब्त की गई है। कार को थाना कोतवाली में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed