फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster preparations on Akash aka Calcium

Meerut News: आकाश उर्फ कैल्शियम पर गैंगस्टर की तैयारी

Mon, 05 Jun 2023 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gangster preparations on Akash aka Calcium
सरधना। थाना सरूरपुर के कस्बा करनावल में पांच दिन पहले सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी आकाश उर्फ कैल्शियम पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए फाइल तैयार करके अधिकारियों को भेज दी है। आरोपी पर दो हत्याओं सहित दस मुकदमे दर्ज हैं। अधिकारियों की संस्तुति के बाद कुख्यात पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना सरूरपुर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में गार्ड की नौकरी करने वाला शुभम उर्फ छोटू छुट्टी पर अपने कस्बा करनावल स्थित घर आया हुआ था। पांच दिन पहले रंजिश में कस्बे के ही आकाश उर्फ कैल्शियम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीट-पीट कर शुभम की हत्या कर दी थी। शव को जंगल में नलकूप पर फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने हत्या के आरोप में नामजद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आकाश उर्फ कैल्शियम पुत्र संजय उर्फ पप्पू पर दो हत्याओं, छेड़छाड़, अवैध हथियार बेचने सहित दस मुकदमो में अभियुक्त है। इसके चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की फाइल तैयार करके अधिकारियों को भेज दी है। शीघ्र ही गैंगस्टर में निरुद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed