{"_id":"6001f62b8ebc3e2efc2b5f7a","slug":"gangster-action-on-11-in-gokshi-case-sardana-news-mrt520728678","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी मामले में 11 पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी मामले में 11 पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना पुलिस ने दो महीने पहले हर्रा इंटर कॉलेज के पास हुई गोकशी के मामले में जेल में बंद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। इसमें दो महिलाओं समेत 11 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
16 नवंबर, 2020 को चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज हर्रा के पास मैनापूठी के जंगल में कुछ गोकशों ने गोवध कर दिया था। हिंदू संगठनों ने गोवंश के अवशेष सड़क पर रखकर कई घंटे तक सरधना-बिनौली रोड जाम कर हंगामा किया था। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी आरोपी तभी से जेल में बंद हैं। पुलिस ने इस मामले में रिहाना पुत्री शौकीन, शौकीन पुत्र मोमिन, हामिद उर्फ लंगड़ा पुत्र सद्दीक, मोहसिन पुत्र नसीम, आस मोहम्मद पुत्र मोमिन, दिलदार पुत्र सरजीत निवासी गांव कायस्थ बड्ढ़ा थाना किठौर, फैसल व नुसरत पुत्र सज्जाद अली, इशरत पुत्री सज्जाद अली निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, नौशाद पुत्र असलूप व फरमीन पुत्री नौशाद निवासी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर खुर्द के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए निरुद्ध किया है।