फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga's water level reached 80 thousand cusecs

80 हजार क्यूसेक पहुंचा गंगा का जलस्तर

Sun, 06 Jul 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level reached 80 thousand cusecs
जलस्तर बढ़ने के बाद उफान आने लगीं गंगा नदी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। गंगा के जलस्तर में शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा का जलस्तर 80 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व हुई तेज बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर आ गई थी और गंगा का जलस्तर भी एक लाख 60 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया था। परंतु दो दिन बाद ही गंगा का जलस्तर घटकर मात्र 30 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। शनिवार को एक बार फिर गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे गंगा का जलस्तर 80 हजार क्यूसेक पर चल रहा है। हरिद्वार से 90 हजार हजार क्यूसेक पर चल रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी इस जल स्तर को सामान्य मान रहे हैं। उधर गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। इस मामले में ग्रामीण हरीश, प्रवीण, विपिन कुमार, सोनू आदि ने बताया कि बरसात के दिनों में आए दिन गंगा का जलस्तर घटता बढ़ता रहता है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र के कई गांव के जंगल में पानी भर गया था। निचले इलाकों में खड़ी फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। गंगा से बाहर आए पानी के कारण अभी भी किसानों की धान की पक्की फसल पानी में ही खड़ी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed