फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga's water level increased again, crops got damaged due to waterlogging in the fields

फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, खेतों में जलभराव से फसलें हुई खराब

Sun, 24 Aug 2025 09:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 24 Aug 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased again, crops got damaged due to waterlogging in the fields
221.50 मीटर पर खतरे का निशान, 219.30 मीटर पहुंचा जलस्तर
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में कई दिनों से हो रही बारिश के कारण लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। खतरे का निशान 221.50 मीटर है और इस समय नदी का जलस्तर 219.30 मीटर है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर एक लाख 64 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया, जो पिछले चार दिनों में सर्वाधिक है।
पांच अगस्त को खादर क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण कई गांव के जंगल और खेत अभी भी जलमग्न है। हजारों हेक्टेयर फसल पानी में गलकर नष्ट हो चुकी है। गांव के चारों ओर पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को अपने खेतों पर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारे की फसल भी खराब हुई है। जिससे पशुओं के लिए चारे का संकट बढ़ा है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में कई स्थानों पर गंगा कटान कर रही है जिसमें आसपास खड़ी किसानों की तैयार फसल गंगा में समा रही है। खादर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के जंगलों में पानी भरने के कारण संपर्क मार्ग को पर भी चलना आसान नहीं है, क्योंकि बाढ़ के कारण टूटी सड़कों से पानी उतरने से आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed