फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gangabath in the event of makar sankranti

मकर संक्रांति पर गंगा में लगाई डुबकी

Wed, 15 Jan 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
gangabath in the event of makar sankranti
मखदूमपुर घाट पर मकर संक्रांति पर्व पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक नगरी के पास बहने वाली पतित पावनी गंगा के घाटों पर मंगलवार को मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से लोग मखदूमपुर घाट और फतेहपुर प्रेम घाट पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन

घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान सूर्य की आराधना की। ज्योतिषाचार्य डॉ. विभोर भारद्वाज के मुताबिक इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं नगर के मोहल्ला राजा दरवाजा स्थित त्यागी धर्मशाला में आर्य समाज के तत्वाधान में मकर संक्रांति पर अग्निहोत्र यज्ञ किया गया। इसमें ब्रह्मा स्वामी विजेयननद और यज्ञमान पुष्पेंद्र आर्य व वेदपाठ महेंद्र आचार्य और सोनू ने किया। स्वामी विजेयानंद ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार ऐतिहासिक भौगोलिक परिस्थितियों से प्रेरित है। ऐसे शुभ अवसर पर सृष्टि के विकास का आधार यज्ञ है। यज्ञ ही मुक्ति का साधन है। यज्ञ करना सबसे उत्तम तप है। इससे मनुष्य तपस्वी बनकर अपने वैदिक लक्ष्यों की पूर्ति कर सकता है। ज्ञान इंद्रियों और वैज्ञानियों को यज्ञ सुशोभित करना चाहिए। राजेश आर्य, विवेक आर्य, हिमांशु आर्य, अभिषेक आर्य, रणबीर आर्य, प्रमोद आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed