फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganga gram free from polythene

गंगा ग्राम पॉलीथिन मुक्त किए

Mon, 13 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
ganga gram free from polythene
हस्तिनापुर। गंगा की स्वच्छता को लेकर आयोजित गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अफसरों का अमला जुट हुआ है। गंगा किनारे सफाई समेत 13 बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार कर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। गंगा किनारे के गांव में शौचालयों के निर्माण और गंगा में गंदगी जाने से रोकने पर अफसरों का जोर है। साथ ही गंगा ग्रामों को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा की स्वच्छता के लिए हस्तिनापुर क्षेत्र में 27 जनवरी को गंगा यात्रा आ रही है। इसलिए गंगा के आसपास के गांवों में सफाई एवं अन्य कार्यों को तेजी से निपटाया जा रहा है। इन गांवों के ग्रामीणों को जागरूक कर पॉलिथीन मुक्त कर दिया है। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा गंगा किनारे कार्य कराने के लिए दर्जनों बिंदुओं पर भिन्न-भिन्न विभागों के अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से गंगा में गंदगी और प्रदूषण को रोकना है। गंगा किनारे जिन गांवों में शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। गंगा किनारे के गांव ओडीएफ प्लस में अपशिष्ट हैं। गांव में हैंडपंपों की मरम्मत समेत अन्य बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। वहीं, सूत्रों के अनुसार मत्स्य विभाग द्वारा गंगा में मछलियां और कछुए छोडे़ जाने का भी विचार हो रहा है।
विज्ञापन

गंगा ग्राम के लिए इन गांवों को किया गया चयनित
गंगा ग्राम के लिए हस्तिनापुर विकास खंड के सिरजेपुर, दूधली खादर, रठौरा कला, मानपुर, जलालपुर है। वहीं, परीक्षितगढ़ विकास खंड के नीमका, नगला गोसाईं, समसपुर, सिकंदरपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों को मिली है जिम्मेदारी
गंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए लगभग 15 विभागों को कार्ययोजना सौंपी गई है इस गंगा यात्रा में मुख्य रूप से नगर विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, गृह परिवहन, उद्यान, कृषि, वन एवं पर्यावरण, सूचना पर्यटन विभाग, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा कल्याण एवं खेलकूद, पशुपालन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।

खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को गंगा यात्रा आ रही है। इसके लिए दर्जनों बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार हो रही है। गंगा के आसपास गांव को पूरी तरह से चमकाया जा रहा है। टीमें बनाकर निरीक्षण किया जा रहा है। और गंगा घाटों पर व्यवस्था बनाई जा रही है इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी साथ ही साथ गंगा ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed