फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Expressway has become a possession of stuntmen, they spend lakhs on stunts

गंगा एक्सप्रेसवे बना स्टंट बाजों का कब्जा, लाखों की लगती है बैट

Mon, 07 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway has become a possession of stuntmen, they spend lakhs on stunts
गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक से स्टंट करता युवक
खरखौदा। मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बिजौली से गढ़ के बीच प्रत्येक रविवार को मेरठ व आसपास के क्षेत्र से बाइकर्स पहुंचते हैं तथा स्टंटबाजी के साथ-साथ रेस भी लगाई जाती है। बाइकर्स के अलावा निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर पहले भी घोड़े की रेस हो चुकी है। प्रत्येक रविवार को रोड पर मौत का खेल खेला जाता है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन है। एक्सप्रेसवे खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली से हापुड़ के गढ़ तक करीब 24 किलोमीटर का रास्ता बनकर तैयार हो गया है। यह एक्सप्रेसवे अभी प्रत्येक वाहन के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन प्रत्येक रविवार को इस एक्सप्रेसवे पर बिजौली के पास मेरठ शहर सहित आसपास के गांवों से बाइकर्स पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि प्रत्येक सप्ताह लाखों लाखों रुपये की बैट लगाई जाती है और बाइकर्स तरह-तरह के स्टंट व रेस में हिस्सा लेते हैं। मौत का यह खेल प्रत्येक रविवार को दिन निकलते ही शुरू हो जाता है और दोपहर तक चलता है। बाइकर्स के अलावा पहले भी एक्सप्रेसवे पर घोड़े की रेस हो चुकी है। इसमें मेरठ, दिल्ली व गाजियाबाद सहित अन्य जिलों से भी कई घुड़सवार पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed