Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang was stealing, to give a gift to the party and girlfriends in the hotel

होटल में पार्टी और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए करते थे चोरी, गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

Tue, 13 Mar 2018 02:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Mar 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Gang was stealing, to give a gift to the party and girlfriends in the hotel
सभी आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

होटल में पार्टी और गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए ये शातिर चोर वारदात को अंजाम देते थे। ये आरोपी एक दर्जन से ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले गैंग के छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग चोरी और लूट की एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। चोरी का सामान बेचकर आरोपी होटल में पार्टी और गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देते थे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी सिटी मान सिंह चौहान और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 28 फरवरी की रात को शांता स्मारक के पास दक्ष इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से चोरों ने नकदी और 35 मोबाइल चोरी किए थे। दुकान मालिक पंकज त्यागी ने नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हो गया था। रविवार रात इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने कैमरे में कैद आरोपी युवक सुनील को गिरफ्तार कर लिया। वह नौचंदी क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। बाद में पुलिस ने अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : खुलासा : गर्लफ्रेंड के जरिये छात्र को फंसाकर, बडे़ घरानों से करते थे करोड़ों की वसूली

Trending Videos

Gang was stealing, to give a gift to the party and girlfriends in the hotel
बरामद मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुनील यादव हाल पता हापुड़ रोड, भूरे निवासी शाहजहांपुर थाना किठौर हाल पता औरंगशाहपुर डिग्गी, विनोद निवासी जैनपुर थाना रोहटा, शौकत निवासी श्यामनगर, शिवा निवासी मलियाना, जयप्रकाश निवासी काबलीगेट, मवाना हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, छह मोबाइल, सात डमी मोबाइल, 17 हजार रुपये बरामद किये हैं।

चोरी के बाद बेचे मोबाइल
गिरोह का सरगना शिवा है। शिवा ने बताया कि वह हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, गंगानगर और रेलवे रोड में बंद घरों में चोरी कर चुके हैं। उसके अलावा रात में रिक्शा सवार महिलाओं से पर्स व चेन लूट भी कर चुके हैं। एक माह पहले हापुड़ रोड पर दो महिलाओं से पर्स लूटा था। मोबाइल चोरी के बाद नए मोबाइल विनोद ने अपने दोस्त को बेच दिए। बीस हजार रुपये के मोबाइल चार-चार हजार रुपये में बेचे थे। सामान बेचने के बाद हापुड़ रोड पर रेस्टोरेंट में पार्टी करते थे। शिवा की एक प्रेमिका भी है, जिसे वह दो हजार रुपये प्रतिमाह देता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed