फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang supplying meat of dead animals exposed

मृत पशुओं के मांस की आपूर्ति करने वाले गिरोह का खुलासा

Wed, 27 Aug 2025 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Gang supplying meat of dead animals exposed
किठौर। पुलिस ने मृत पशुओं के मांस की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बाल अपचारी समेत तीन लोगों को पकड़ा है। मौके से काफी मात्रा में भैंस का मांस दो पिकअप, एक कार, कटान में प्रयुक्त उपकरण और तराजू बरामद किया है। गिरोह के सरगना समेत आधा दर्जन से अधिक लोग फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह 6:45 बजे ललियाना चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार को सूचना मिली कि गेसूपुर नहर पटरी से सटे गहरे रेतीले जंगल में कुछ लोग मृत भैंसों के मांस का कटान कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज दलबल के साथ पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम राशिद निवासी मोहल्ला ढाक पीर परीक्षितगढ़ और आकिब निवासी अगवानपुर परीक्षितगढ़ बताए व एक नाबालिग शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से लगभग 18 क्विंटल भैंस का मांस, दो पिकअप गाड़ी, एक क्रेटा कार के अलावा कटान में प्रयुक्त उपकरण और इलेक्ट्रिक तराजू बरामदगी का दावा कर रही है। बताया कि मुर्दा मवेशियों के धंधे से जुड़ा यह गिरोह मृत पशुओं का मांस काटकर होटलों, अवैध मांस विक्रेताओं को सप्लाई करता है। इसका सरगना मवाना का मोहल्ला मुन्नालाल निवासी आरिफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह में अनीस निवासी ललियाना किठौर, वसीम निवासी श्यामनगर निकट वीके फैक्टरी लिसाड़ीगेट, जीशान, अनस निवासी अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर मेरठ और अकबर निवासी रामपुर रोड हापुड़ शहर समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed