फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rape with sister in law

Meerut News: साली के साथ जीजा ने साथी संग किया सामूहिक दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 01 Apr 2023 11:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2023 11:32 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के एक कस्बा में साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कस्बा निवासी किशोरी ने जीजा व उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
gang rape with sister in law
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा में साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कस्बा निवासी किशोरी ने जीजा व उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बीती 15 मार्च को उसके घर वाले रिश्तेदारी में गए हुए थे। शाम को उसका जीजा अपने एक साथी के साथ ससुराल पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि रात में आरोपी जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जीजा के साथी ने विरोध करने के बावजूद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


परिजनों को बताने पर आरोपियों ने पीड़िता को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। कई दिनों तक किशोरी ने धमकी के डर से घटना परिजनों से छिपाए रखी। शुक्रवार को पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: मेरठ में अंग्रेजों के जमाने का पुल टूटा, डस्ट से भरा ट्रक नहर में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली गांव निवासी आरिफ पुत्र खुरशेद व सोनू पुत्र मुनफैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों का मां का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने महिला पर रोक लगा दी। लेकिन बीते कई दिनों से महिला अपने बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। इस बीच गांव में शुक्रवार को महिला के मायके पक्ष के साथ ससुरालियों की एक पंचायत बैठी। मामला नहीं सुलझा तो महिला थाने पहुंची और पुलिस से प्रेमी के साथ भिजवाने की गुहार लगाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed