{"_id":"6671ff4e8a331f8aa701a434","slug":"gang-rape-of-teenage-girl-meerut-news-c-26-1-sal1002-122966-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 19 Jun 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। चौसाना चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को खेत जाते समय गांव के दो युवकों ने जबरन रोक लिया और बाइक पर बैठाकर गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर पीड़िता का चचेरा भाई पहुंचा तो उसे देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को दोपहर के समय खेत में जा रही थी। उसी दौरान गांव के दो युवक बाइक पर आए और किशोरी को पकड़कर अभद्रता शुरू कर दी। युवकों ने किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाया और सुनसान स्थान पर एक गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर वहां से गुजर रहा उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा। आरोपी फरार हो गए और वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली। पीड़िता ने घर जाकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।