{"_id":"6a4684cdcc448e2a890dbfd4","slug":"gang-obtaining-passports-using-fake-aadhaar-cards-busted-cunning-salim-arrested-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112788-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फर्जी आधार कार्ड से पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, शातिर सलीम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फर्जी आधार कार्ड से पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, शातिर सलीम गिरफ्तार
विज्ञापन
- 10 फर्जी आधार कार्ड, 10 पासपोर्ट एप्लीकेशन फॉर्म, लैपटॉप, मोबाइल और पैन कार्ड बरामद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना । मवाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से पासपोर्ट तैयार करने वाले शातिर अभियुक्त सलीम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी कम उम्र के युवकों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाकर उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पासपोर्ट तैयार करवाता था।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मवाना पुलिस ने सूचना पर गांव बहोड़पुर से अभियुक्त सलीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सलीम ने कबूला कि वह अपने सहयोगी कादिर निवासी किठौर के साथ मिलकर यह अवैध नेटवर्क चला रहा था। दोनों मिलकर कम उम्र के युवकों के फर्जी आधार कार्ड और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करते थे, ताकि उनका आसानी से पासपोर्ट बन सके और उन्हें विदेश में नौकरी मिल सके। इसके एवज में वे मोटी रकम वसूलते थे।
पुराना आपराधिक इतिहास, हापुड़ में भी दर्ज है केस
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त सलीम का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में थाना हापुड़ देहात में दर्ज केस के तहत नामजद है। इसके अलावा मवाना थाने में भी उसके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। मवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि आरोपी के पास से दस फर्जी आधार कार्ड, दस पासपोर्ट एप्लीकेशन फॉर्म, एक फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप, एक पैन कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -