फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang leader arrested for tampering with ATMs, five cards and a car recovered

Meerut News: एटीएम बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, पांच कार्ड और कार बरामद

Tue, 09 Dec 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gang leader arrested for tampering with ATMs, five cards and a car recovered
मेरठ। परतापुर थाना पुलिस में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के सरगना शकील को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा में के पलवल जनपद के अलीमेव का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से पांच एटीएम कार्ड और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शकील ने परतापुर थाना क्षेत्र में दो महीने पहले रैपिड स्टेशन के नीचे एटीएम में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से ढाई लाख रुपये और एक महीने पहले रिठानी के एटीएम में एक युवक से एटीएम बदलकर उसके खाते से 80 हजार रुपये निकालने की बात स्वीकार की है। दोनों घटनाओं में प्राथमिकी परतापुर थाने में दर्ज है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी शकील को गिरफ्तार किया है। वह अपने गिरोह का सरगना है। वह छठवीं कक्षा पास है और उस पर 10 प्राथमिकी चोरी की दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। इस गैंग में शामिल उसके दो साथी पलवल जनपद के धीरवाणी निवासी साकिब और बल्लभगढ़ निवासी आदिल को परतापुर पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के अभियान में 402 विवेचनाओं का हुआ निस्तारण
मेरठ। लंबित विवचेनाओं को निस्तारण के लिए चलाए गए अभियान में एसपी सिटी सर्किल के 16 थानों में 402 विवेचनाओं का निस्तारण हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सात दिवसीय अभियान में कोतवाली, ब्रह्मपुरी, कैंट, सिविल लाइन और दौराला सीओ सर्कल के 16 थानों में 1386 विवेचना लंबित थी, जिनमें से सात दिन में 402 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया है। अब 984 विवेचनाएं लंबित रह गई है। सबसे ज्यादा लंबित विवेचनाएं दौराला सर्किल क्षेत्र में हैं। संबंधित दारोगों और थाना प्रभारी को विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के आदेश दिए गए हैं। निस्तारण न करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
------------------

हिस्ट्रीशीटर और शातिर चोरों की संपत्ति की जांच होगी
मेरठ। जनपद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और शातिर चोरों की संपत्ति की जांच का अभियान शुरू किया है। इसमें उनके हाल की खरीदी गई संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा रही है। साथ ही उन्हें थाने में भी तलब किया जा रहा है। उनकी पहली संपत्ति का ब्यौरा पुलिस के पास है। अब उनकी नई संपत्ति की जांच की जा रही है। साथ ही चोरी की घटनाओं में शामिल रहे शातिर चोरों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है, उनसे नई संपत्ति की खरीद फरोख्त का पूरा ब्यौरा मांगा गया है, यदि वह खरीदी गई संपत्ति की सही जानकारी नहीं देंगे तो उनकी संपत्ति को प्रशासन को रिपोर्ट भेज कर कुर्क कराया जाएगा। पूरे महीने यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed