{"_id":"69187b2bd52167902401c5a4","slug":"gandhi-house-stood-first-in-the-400-meter-relay-race-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110717-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 400 मीटर रिले रेस में गांधी सदन रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 400 मीटर रिले रेस में गांधी सदन रहा प्रथम
Sat, 15 Nov 2025 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मेन विंग शाखा में वार्षिक खेल में प्रतिभाग करते छात्र छात्राएं। (स्
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मेन विंग ) वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 50 मीटर रेस में हसन अली ने बाजी मारी। अंशुल चौहान और आदित्य धामा ने शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुक बैलेंस रेस में अंश ने बाजी मारी। 400 मीटर रिले रेस में गांधी सदन प्रथम स्थान पर रहे।
विभिन्न कक्षाओं की 100 मीटर रेस में सत्यम धामा, देव यादव, आदित्य कुमार, आर्यन रस्तोगी प्रथम रहे। रुद्रा, 200 मीटर रेस में आर्यन रस्तोगी, 400 मीटर रेस में लविश, अर्पित यादव, हरडेल रेस में नमन धामा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनंत, आर्यन पंवार, अंश, अभिनव यादव व शिवम तोमर प्रथम स्थान पर रहे। टग ऑफ वार प्रतियोगिता में कक्षा नौ और दस में सुभाष सदन व कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं में भगत सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम अवतार (रिटायर जिला अधिकारी ), सुभाष गुजर, ऋषिपाल मलिक, आदेश कुमार रहे । कार्यक्रम का संचालन रुही गुलनाज के नेतृत्व में कृष्णा रस्तोगी, देवधर और वीर चौधरी ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व वंदना आरती से किया। प्रबंधक, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी और प्रधानाचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न उपहार स्वरुप भेंट किए।