फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Full Electricity and water bills paid in this village of UP, creat a record

मिसाल बना यूपी के बागपत का ये गांव, बिजली और पानी के बिल का किया पूरा भुगतान 

Thu, 06 Aug 2020 11:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Aug 2020 11:59 PM IST
सार

  • - ग्राम प्रधान रश्मि देवी ने सीडीओ को बिल जमा करने की रसीद सौंपी
 

विज्ञापन
Full Electricity and water bills paid in this village of UP, creat a record
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली क्षेत्र का मुकुंदपुर गांव मिसाल बन गया है। ग्राम प्रधान रश्मि देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सराहनीय पहल करते हुए पेयजल टंकी और शिक्षण संस्थाओं को बिजली और पानी के संपूर्ण भुगतान जमा करा दिया है। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान के पति धर्मेद्र सिंह ने बताया कि यूपी में ग्राम पंचायतों पर करीब आठ सौ करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। कोरोना संक्रमण काल में वित्तीय संकट के हालात पैदा हो रहे हैं। इस वजह से ग्राम प्रधान रश्मि देवी ने नई पहल की।
विज्ञापन


गांव की पेयजल टंकी का बिजली बिल दो लाख 465 रुपये और जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल के बिजली बिल 19 हजार 100 का पूरा भुगतान कर दिया है। इसकी रसीद मुख्य विकास अधिकारी हूबलाल और जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा भुगतान करने के मामले में मुकुंदपुर गांव मिसाल बन गया है। प्रभारी सीडीओ हूबलाल ने कहा कि अन्य गांव के प्रधानों को भी बिजली बिल जमा कराने चाहिए। यह एक सराहनीय पहल है। इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed