{"_id":"6667284bc817db927b019e3c","slug":"fsdfsdfdsfsdfsdfdsfsdsdfsd-meerut-news-c-72-1-smrt1021-117258-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा के पूर्व पार्षद के पुत्र की दुल्हन शादी के चार दिन बाद आभूषण और नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा के पूर्व पार्षद के पुत्र की दुल्हन शादी के चार दिन बाद आभूषण और नकदी लेकर फरार
विज्ञापन
- घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद, पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व पार्षद के दिव्यांग बेटे की दुल्हन शादी के चार दिन बाद ही करीब आठ लाख के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गई। महिला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस मामले में महिला समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार को पीड़ित पक्ष भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई के साथ शादी में खर्च हुए आठ लाख रुपये दिलाने की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
गंगानगर में मवाना रोड निवासी अशोक कुमार भाजपा के पूर्व पार्षद हैं। इनका इकलौता पुत्र अनुज विकलांग है। जिसकी शादी करवाने के लिए उन्होंने अपने परिचित आमोद कुमार पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना भावनपुर से बात की। आमोद ने उन्हें कुलदीप निवासी चांदपुर जिला बिजनौर व राजेश उर्फ भूरा निवासी गजरौला जिला अमरोहा से मिलवाया। इन लोगों ने उनके पुत्र की शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसकी एवज में लड़की पक्ष का खर्च तुम्हें उठाना पड़ेगा। वह इन लोगों के झांसे में आ गए। लड़की को अंगूठी पहनाने का कार्यक्रम बीती 23 मई को रीता पत्नी देवेंद्र कुमार गजरौला जिला अमरोहा के मकान पर हुआ। 25 मई को लड़की पक्ष के लोग उनके घर आए। इसके बाद 26 मई को घर परिवार के साथ 8-9 व्यक्ति व लड़के को लेकर उन्हें अमरोहा एक विवाह मंडप में बुलाया और वहां लड़की के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई। लड़की पक्ष की ओर से राजेश उर्फ भूरा और कुलविंद्र सिंह चपराणा ने डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन राजेश के खाते में डलवाए और नकद 6.50 लाख रुपये लिए। आरोप है कि लड़की विदा होकर जब हमारे घर आई तो सारे आभूषण आर्टिफिशियल थे और सूटकेस में सारी कपड़े पुराने थे। एक जून को लड़की दोपहर के समय घर से चुपचाप निकल गई। घर में रखे आभूषण और नकदी भी ले गई। वह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। उन्होंने राजेश को फोन कर लड़की गायब होने की जानकारी दी तो वह हंसने लगा और इधर-उधर की बातें करने लगा। जिसके बाद उन्होंने राजेश उर्फ भूरा निवासी तसई की मड़ैया मुरादाबाद, कुलविंद्र सिंह चपराना, दुल्हन रीना और उसकी मां बीरबती, निवासी अकबंदपुर काफूरपुर असमोली संभल, लड़की की भाभी बनी रीता पत्नी देवेंद्र निवासी कविनगर गजरौला, भाई सेविंद्र के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि इन लोगों ने खुद के खिलाफ कार्रवाई की आशंका के चलते अशोक कुमार और उनके रिश्तेदार के खिलाफ अमरोहा थाने में झूठी शिकायत की है। गंगानगर पुलिस ने अभी तक मामले में काेई कार्रवाई नहीं की।