{"_id":"6400b0d73293d09b5c0d5646","slug":"fsda-na-news-c-14-1-mrt1001-140021-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिलावट का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिलावट का शक
विज्ञापन
फ़ोटो
मिलावट का शक
15 किलो खोया नष्ट कराया, 57 किलो मैदा-धनिया सीज
एफएसडीए ने लिए 10 खाद्य पदार्थों के नमूने
मेरठ। होली के मद्देनजर मिलावट के शक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान फलावदा से 45 किलो मैदा और उमर नगर से 12 किलो धनिया सीज किया, जबकि इंचौली से 15 किलो खोया नष्ट कराया।
अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि एफएसडीए ने मवाना, सकौती, फलावदा, परीक्षितगढ़, इंचौली, उमर नगर, शास्त्रीनगर और दबथुआ से 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। जिन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं, उनमें सरसों का तेल, मैदा, सॉस, खोया, पिसा धनिया, कचरी और हींग चना शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में
सुनील कुमार, सुभाष चंद्र मौर्य, सुमन पाल, वैभव शर्मा, अनिल कुमार, रीना शर्मा, पीवी सिंह और मनोज कुमार आदि रहे।