फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fruit vendor commits suicide by hanging himself in Brahmapuri

Meerut News: ब्रह्मपुरी में फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 18 Mar 2023 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Fruit vendor commits suicide by hanging himself in Brahmapuri
मेरठ। ब्रह्मपुरी में फल विक्रेता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से मृतक की पहचान कर उसके परिवार से संपर्क किया। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, इसमें विक्रेता अकेला जाता दिख रहा है, उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा निवासी सूरज सोनकर (50) पुत्र भूरे फल का ठेला लगाता था। रोजाना की तरह गुरुवार रात ठेला बंद कर सूरज घर चले गए थे। शुक्रवार तड़के स्थानीय लोग टहलने मार्केट में गए थे। उन्होंने सूरज का शव फंदे से लटका देखा। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 3:30 बजे सूरज मार्केट में टहलता दिखा था। उसके बाद उसने फांसी लगाई। परिवार ने हत्या का संदेह जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुंह में ठूंस रखा था कपड़ा
परिजनों का कहना है कि सूरज के मुंह में कपड़ा भरा था। यदि उसे सुसाइड करना था तो कपड़ा क्यों मुंह में होता। हालांकि पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया है। फुटेज में केवल सूरज ही मार्केट में घूमते दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed