फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From 9 June, traders will open a new vegetable market

दो टूक, प्रशासन ने आठ तक नहीं खोली मंडी तो 9 को खुद खोल देंगे व्यापारी

Mon, 08 Jun 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
From 9 June, traders will open a new vegetable market
गाइडलाइन का पालन गंभीरता से कराने पर व्यापारी सहमत
विज्ञापन

मेरठ। नवीन सब्जी मंडी खोलने को लेकर जिला प्रशासन और व्यापारी आमने-सामने आ गए हैं। जहां प्रशासन नवीन सब्जी मंडी खोलने को तैयार नहीं है वहीं, व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने आठ जून तक मंडी खोलने का आदेश नहीं किया तो 9 जून को व्यापारी खुद ही खोल देंगे।
नवीन सब्जी मंडी कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि नवीन सब्जी मंडी को बंद हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। इसके चलते व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जागृति विहार एक्सटेंशन में संचालित मंडी में सुविधाएं नहीं होने से व्यापारी परेशान हैं। किसान सब्जी लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे सब्जी खेतों में सड़ रही है। प्रशासन की मनमानी के चलते किसान और व्यापारी दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को नवीन सब्जी मंडी संचालित करनी चाहिए। वहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। वहीं, मानकों का पालन किया जाएगा। प्रशासन को नवीन सब्जी मंडी गेट नंबर दो से संचालित करनी चाहिए। तीनों मंडियों के समय भी अलग-अलग होने चाहिए ताकि भीड़ न हो। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने आठ जून तक नवीन सब्जी मंडी नहीं खोली तो 9 को व्यापारी खुद खोल देंगे। वे किसी भी स्थिति से टकराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

आज से जागृति विहार एक्सटेंशन मंडी बंद करने का एलान
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन सब्जी मंडी में काम करने वाले व्यापारियों ने सोमवार से संचालित न करने का निर्णय लिया है। आरोप है कि वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। वहीं, किसानों की सब्जी चोरी हो रही है और धूप एवं बारिश से सब्जी खराब हो रही है। जिससे किसान और व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। इसको लेकर रविवार को मंडी परिसर में लोहिया नगर मंडी के सभी थोक सब्जी व्यापारियों ने बैठक हुई। जिसमें मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सोनकर के सामने व्यापारियों ने समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि मंडी में प्रशासन की तरफ से सुविधाएं नहीं हैं। इस पर व्यापारियों ने सोमवार से जागृति विहार एक्सटेंशन मंडी संचालित नहीं करने का निर्णय लिया। जिस पर अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ने कहा कि सभी व्यापारी अपने किसानों को सूचित करें कि अब यह मंडी लोहिया नगर में संचालित होगी। यदि प्रशासन संचालन की अनुमति नहीं देगा तो जागृति विहार एक्सटेंशन में भी काम नहीं करेंगे। इसलिए किसान सब्जी लेकर मंडी न पहुंचें। सोमवार से थोक सब्जी व्यापारी जागृति विहार एक्सटेंशन में कारोबार नहीं करेंगे। इस संबंध में मंडी सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि अभी व्यापारियों की तरफ से ऐसी कोई लिखित सूचना उन्हें नहीं दी गई है। यदि ऐसा है तो उनसे वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed