फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Friend stayed with family all night, took photo of Tahrir and went missing

Meerut News: रात भर परिजनों के साथ रहा दोस्त, तहरीर की फोटो खींच हुआ गायब

Fri, 24 May 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Friend stayed with family all night, took photo of Tahrir and went missing

विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। ताजपुर गांव के छात्र गौरव हत्याकांड में जिस दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है वह शुरूआत से ही शक के दायरे में था। वह नागल गांव का रहने वाला है, जो गौरव और छात्रा के साथ उसी संस्थान में पढ़ता है और दोनों का दोस्त है। वह रात भर गौरव के परिजनों के साथ रहा, लेकिन तहरीर का फोटो खींचकर गायब हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

दरअसल, बुधवार देर रात जब परिजनों को गौरव की हत्या का पता चला तो वह दोस्त भी उनके संपर्क में आ गया। उनके साथ थाने भी पहुंचा। गौरव के परिजनों को उसने ही छात्रा के परिजनों के बारे में बताया। तड़के करीब चार बजे जब गौरव के पिता ने तहरीर लिखकर दी तब उसने मोबाइल से तहरीर का फोटो भी लिया। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। वह तभी शक के घेरे में आ गया था। अभी तक जांच में आया है कि दोस्त नहीं चाहता था कि गौरव और छात्रा आपस में बातचीत करें। वह दोनों को दूर करना चाहता था। हालांकि जब वह शक के घेरे में आया तो पुलिस ने उसकी गहनता से तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे हिरासत में भी ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। अभी तक छात्रा के परिजनों की भूमिका सामने नहीं आई है। हालांकि जिस दोस्त का नाम आ रहा है वह भलीभांति उनसे परिचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण पहुंचे थाने, जल्द खुलासे की मांग

बृहस्पतिवार दोपहर के समय बड़ी संख्या में ताजपुर गांव के ग्रामीण इकट्ठा होकर थाने पहुंचे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भले ही दोस्त की भूमिका आ रही है, लेकिन छात्रा के परिजनों से भी सख्ती से पूछताछ की जाए। आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में उनकी भी साजिश है।




दोनों के रिश्ते तक पहुंच गई थी बात

बताया जा रहा है कि गौरव और छात्रा काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। तभी से उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। करीब आठ माह पहले दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे और गौरव के परिजनों ने लड़की के घर जाकर उसे सामाजिक रीति रिवाज से अपना लिया था, लेकिन बाद में लड़की का ताऊ रिश्ते से नाराज हो गया था, जिससे रिश्ता टूट गया था, लेकिन अभी भी छात्रा और गौरव की बात होती रहती थी। गौरव का पिता पिंकी ताजपुर में ही साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता है। गौरव का एक छोटा भाई सौरभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed