फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fraud with students in meerut

शास्त्रीनगर में नौकरी लगाने के नाम पर छात्रों से ठगी,

Tue, 02 Nov 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
fraud with students in meerut
शास्त्रीनगर में नौकरी लगाने के नाम पर छात्रों से ठगी
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में नौकरी लगवाने के नाम पर एमबीए, बीएससी और बीए के छात्रों को ठग लिया गया। नौकरी न मिलने पर छात्रों ने पैसा वापस मांगा तो उन्होंने धमकी दी। सोमवार को छात्रों ने पहले एसएसपी और फिर मेडिकल थाने में जाकर शिकायती पत्र दिया। इसके बाद ठगी के आरोपी ने पैसा वापस देने की बात कही है।
शास्त्रीनगर एल ब्लाक निवासी फ्लास मित्तल सहित अन्य छात्र-छात्राएं सोमवार दोहपर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारी न मिलने पर उन्हें मेडिकल थाने में शिकायत देने की सलाह दी गई। इसके बाद छात्र मेडिकल थाने पहुंचे। छात्रों ने बताया कि एक बैंक में नौकरी का झांसा देकर कंकरखेड़ा के युवक ने कई छात्रों से 15-15 हजार रुपये लिए हैं। युवक ने शास्त्रीनगर में ऑफिस खोला था। अब पैसे मांगने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

छात्रों के कहने पर पुलिस ने फोन पर आरोपी से बातचीत की। युवक ने पैसे लौटाने का भरोसा दिलाया। फ्लास मित्तल के पिता बैंक में मैनेजर है। सरधना की रहने वाली आंचल और ज्योति दोनों बहन एमबीए कर रही हैं। उन्होंने भी 15-15 हजार की रकम ऑनलाइन दी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed