फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of 25.50 lakh in the name of buying land for the factory, five sued on the order of the court

फैक्टरी के लिए जमीन खरीदने के नाम पर 25.50 लाख की धोखाधड़ी, न्यायालय के आदेश पर पांच पर मुकदमा

Mon, 20 Dec 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 25.50 lakh in the name of buying land for the factory, five sued on the order of the court
फैक्टरी के लिए जमीन खरीदने के नाम पर 25.50 लाख की धोखाधड़ी, न्यायालय के आदेश पर पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। मोहल्ला कल्याण निवासी ठेकेदार से जमीन के मामले में 25.50 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी नईम अहमद ने शिकायत में बताया कि वह ठेकेदारी और बिल्डिंग बनाने आदि का काम करता है। उसकी नंगला साहू थाना भावनपुर निवासी सलीम से जान पहचान थी। 10 जुलाई, 2018 में सलीम उसके पास आया। उसने बताया कि हरियाणा का एक सेठ हस्तिनापुर में शराब की फैक्टरी लगाना चाहता है। पांच दिन बाद सलीम ने उसे करनाल निवासी राजबीर और रानी नंगला निवासी रामनरेश से मिलवाया। कहा कि फैक्टरी के लिए जमीन खरीदने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। सस्ते में खरीद कर मालिक को जमीन महंगे में बेच देंगे।
विज्ञापन

तीनों उसे रानी नंगला गांव लेकर गए, जहां तेजपाल से मुलाकात हुई। तेजपाल ने जमीन का रेट सात लाख रुपया बीघा बताया। 16 जुलाई, 2018 को करनाल में एक व्यक्ति से मुलाकात कराई। बताया कि वह व्यक्ति 12 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 30 बीघा जमीन खरीदने को तैयार है। सलीम, राजबीर, रामनरेश, तेजपाल और सतीश चंद गुप्ता निवासी करनाल ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी कर 25 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। पांचों पर जमीन की खरीदारी का ड्रामा रचकर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed