{"_id":"602049518ebc3e4c660aa6e3","slug":"four-youths-accused-of-assault-complained-bike-rider-beat-up-with-young-man-mawana-news-mrt524256886","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों पर मारपीट का आरोप, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार युवकों पर मारपीट का आरोप, दी शिकायत
विज्ञापन
चार युवकों पर मारपीट का आरोप, दी शिकायत
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी वैभव पुत्र सुनीत ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाइक से 4 फरवरी की शाम को अशोक विहार में रहने वाले दोस्त से मिलकर लौट रहा था। नालंदा कालोनी के पास खड़े चार लड़कों ने रोककर गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। संवाद
बाइक सवार युवक के साथ मारपीट
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी आफताब ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र वाजिद शनिवार की शाम वह बाइक पर पशुओं का चारा लेकर घर आ रहा था। जब बडे़ डाकघर के पास पहुंचा तो वहां खडे़ दो युवकों ने साइड को लेकर उसके साथ गाली गलौच करने लगे, जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे उसके पुत्र के गुम चोटें आई हैं। आफताब ने तहरीर में कहा है कि आरोपियों ने उसके बडे़ भाई को भी गोली मारी थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद