फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four young men beaten up bus conductor in Shamli

सेना भर्ती से लौट रहे चार अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस में काटा हंगामा, परिचालक को पीटा

Wed, 29 May 2019 11:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four young men beaten up bus conductor in Shamli
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बड़ौत में चल रही सेना भर्ती से लौट रहे शामली जनपद के चार युवकों ने बड़ौत डिपो की रोडवेज बस में परिचालक के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवानी गेट के पास किराये को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। युवकों ने चलती बस की चाबी निकाल ली। इस कारण बस पलटने से बची। सूचना पर पहुंची रमाला थाना पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। परिचालक ने चारों युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवकों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन


बड़ौत के जेवी डिग्री कॉलेज में सेना की भर्ती चल रही है। बुधवार को शामली जनपद के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट हुआ। दौड़ में फेल होने पर अभ्यर्थी लौटने लगे। बड़ौत में बावली चुंगी से चार युवक बड़ौत डिपो की रोडवेज बस में शामली के लिए सवार हुए। रोडवेज बस के परिचालक उजेंद्र कुमार निवासी रमाला ने बताया कि चारों युवकों से किराया मांगा, लेकिन उन्होंने किराया देने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवानी गेट के पास बस पहुंची तो चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने चलती बस की चाबी निकाल ली। इस कारण चालक बस का नियंत्रण खो बैठा। बस गहरी खाई में पलटने से बाल-बाल बची। उस समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। किसी ने पुलिस को रोडवेज बस में लूट की सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रमाला थाना पुलिस पहुंची तो युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरकर चारों युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गई। परिचालक ने चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। 

रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए अनीश, विशाल, आकाश, गौरव निवासी सोंटा थाना बाबरी जनपद शामली के रहने वाले हैं। चारों युवक का शांति भंग में चालान कर दिया। रोडवेज बस में लूट की सूचना गलत मिली। युवकों ने किराये को लेकर परिचालक से मारपीट की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed