फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four police teams were deployed to catch the gang that kills animals by poisoning them

पशुओं को जहर देकर मारने वाले गिरोह को पकड़ने को पुलिस की चार टीमें लगाईं

Wed, 02 Jul 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Four police teams were deployed to catch the gang that kills animals by poisoning them
मेरठ। इंचौली क्षेत्र में जहर का इंजेक्शन देकर पशुओं को मारने वाले गिरोह में 20 से अधिक लोग शामिल हैं। जांच के बाद पुलिस ने इस केस में संगठित होकर अपराध करने की धारा 111 भी बढ़ा दी है। अभी तक केवल एक ही आरोपी समर गार्डन निवासी फरमान पकड़ा गया है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के गांव साधारणपुर में रविवार सुबह बॉबी की भैंस मृत मिली थी। उसने मृत मवेशी उठाने वाले को फोन किया तो वह 20 मिनट में ही आए गए। उनकी गाड़ी में एक मृत भैंस और भी थी। शक होने पर उन्होंने पूछताछ शुरू की तो श्यामनगर निवासी शाकिब भाग गया और समर गार्डन निवासी फरमान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने पिटाई की तो फरमान ने बताया था कि दो दिनों के अंदर आसपास के गांवों में पशुओं को जहर का इंजेक्शन उसने ही लगाया था। करीब आधा दर्जन गांवों में 12 से अधिक पशुओं को मारा जा चुका है। इंचौली थाने में किठौर निवासी ठेकेदार रिजवान, इमरान, शाकिब और फरमान के नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी फरमान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपियों को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

धारा 111 का पहला केस, हो सकती है उम्रकैद
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ठेकेदार इमरान और रिजवान का 20 से अधिक लोगों का गिरोह पशुओं को जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने का काम करता है। इस गिरोह को पकड़ने लिए इंचौली पुलिस की दो टीम के अलावा स्वाट ग्रामीण और सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। जिले में बीएनएस की धारा 111 लगाने का यह पहला केस है। इस धारा में उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed