फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four players won medals in Judo competition

जूडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

Fri, 29 Aug 2025 06:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 29 Aug 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Four players won medals in Judo competition
दौराला- जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे ​खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
दौराला। गौतमबुद्धनगर के दुजाना स्थित गांधी इंटर कॉलेज में 69वीं मेरठ मंडल माध्यमिक विद्यालय जूडो प्रतियोगिता में भराला स्थित चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। एकेडमी के अध्यक्ष सतेंद्र फौजी ने बताया कि प्रतियोगिता में वैभव सैन 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, भूमि ने 40 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, भक्ति ने 35 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, शोभित ने 45 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले तीनों खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया, जो सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। एथलेटिक्स कोच मनीष सिवाच, बॉक्सिंग कोच प्रवीन सिवाच, संजय शर्मा, गोविंद आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed