फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four pillars of developed India: Dr. Mridula Sharma

विकसित भारत के चार स्तंभ : डॉ. मृदुला शर्मा

Sat, 12 Apr 2025 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Four pillars of developed India: Dr. Mridula Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर में शनिवार को युवा शक्ति विकसित भारत विषय पर सेमिनार हुआ। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के चार स्तंभ है। पहला नारी शक्ति, दूसरा पशुपालक, तीसरा नौजवानी हमारी युवा शक्ति और चौथा भारत का मध्यम वर्ग है। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेंद्र ठाकुर, बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी मेजर रिजु रावत के निर्देशन में सेमिनार किया गया। डॉ. मृदुला ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर युवा वर्ग को नेतृत्व करना चाहिए। इतिहास विभाग की प्रवक्ता वंदना सिंह ने युवा शक्ति को स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया। सीनियर कैडेट्स रिया तिवारी ने युवा शक्ति को देश के लिए वरदान बताया। लेफ्टिनेंट डॉ. अंबिका देवी ने कहा कि जीवन में मेहनत, अनुशासन, ज्ञान और सादगी जरूरी है। एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया। इस अवसर पर अनुपम निधि, वंदना सिंह आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed