{"_id":"6909fcc79e0f2ab95703e1f2","slug":"four-people-were-booked-for-entering-the-house-and-beating-up-women-meerut-news-c-73-1-mct1008-105482-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, चार पर मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी गाैरी पुत्र तरीकत के घर में घुसकर गांव निवासी आरोपी आसिफ, अयूब, तसव्वर व जिशान ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट में उसके परिवार की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गौरी ने तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह अपने घर पर बैठा। रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव में आई उसकी बहन गुलशन व घर की अन्य महिलाओं को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।