फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people died in Sardana and four in Mawana due to Corona infection in the countryside

देहात में कोरोना संक्रमण से सरधना और मवाना में चार लोगों की मौत

Wed, 28 Apr 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Four people died in Sardana and four in Mawana due to Corona infection in the countryside
देहात में कोरोना संक्रमण से सरधना और मवाना में चार लोगों की मौत
विज्ञापन

सरधना/मवाना। नगर और देेहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। संक्रमण से होने वाली मौत का सिलसिला भी जारी है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक एक महिला समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मोहल्ला गांधीनगर व बैरूण सराय में दो युवकों और गांव जुल्हैड़ा में 50 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, मवाना में एक निजी चिकित्सक की मौत हो गई।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी विनित (27) पुत्र वेदप्रकाश वर्मा को कई दिनों से बुखार था। परिजनों ने उसे नगर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें उसका उपचार चल रहा था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला बैरूण सराय निवासी बरकत खां दिल्ली में एक न्यूज चैनल में काम करते थे। उन्हें दिल्ली में ही बुखार की शिकायत हुई। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। सोमवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जुल्हैड़ा गांव में 50 वर्षीय महिला को बुखार की शिकायत हुई। दो दिन पूर्व उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार रात में उनकी भी मौत हो गई। सरधना में 24 घंटे के भीतर कोरोना से तीन मौत के होने के कारण लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। सरधना में हाल ही में तीन महिलाओं समेत 10 से अधिक लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जुल्हैड़ा में महिला सुमन व मोहल्ला गांधीनगर में विनित की मौत कोरोना से हुई है। जबकि मोहल्ला बैरूण सराय निवासी बरकत की मौत दिल्ली में हुई है। सीएचसी पर उनकी कोई जानकारी नहीं है।

उधर, मवाना के मोहल्ला खैरात अली निवासी चिकित्सक अजमल कुरैशी का फलावदा रोड पर क्लीनिक है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया गया है कि चार दिन से वह बुखार आदि से पीड़ित थे। उनको इलाज के लिए मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed