{"_id":"6668c2f15d69cd59590b4004","slug":"four-miscreants-who-looted-finance-personnel-arrested-meerut-news-c-30-1-sah1001-125391-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फाइनेंस कर्मियों के साथ लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फाइनेंस कर्मियों के साथ लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के तिवाया रोड पर छह जून को फाइनेंस कर्मियों के साथ हुई लूटपाट का गागलहेड़ी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम में से 38 हजार रुपये बरामद हुए।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि छह जून को गागलहेड़ी में तिवाया रोड पर एक फाइनेंस कंपनी की शाखा छुटमलपुर के दो कर्मचारियों से लूटपाट हुई थी। बदमाशों ने कर्मचारियों से 73,880 रुपये लूटे थे। इसमें फाइनेंस कंपनी मैनेजर मोहित राणा पुत्र कुशलपाल राणा निवासी भायला ने मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार रात गागलहेड़ी पुलिस तिवाया रोड पर ही चेकिंग कर रही थी।
उसी समय दो बाइकों पर चार युवक आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तो उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम राकेश पुत्र नकल सिंह निवासी गांव रंडोल थाना बेहट, सोनू पुत्र इंद्रपाल, नितिन पुत्र वेदप्रकाश निवासी दाबकी गुर्जर थाना देहात कोतवाली, रवि शर्मा पुत्र नंदकिशोर शर्मा निवासी मोहल्ला गोकुलपुर कस्बा व थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने तमंचे से आतंकित कर फाइनेंस कर्मचारियों से लूटपाट की थी। इनसे दो तमंचे और 20 से अधिक कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन
-- कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया था आरोपी राकेश
पूछताछ के दौरान आरोपी राकेश ने बताया कि वह कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया था। इसके बाद वह दीपक से मिला था। आरोपी राकेश छह जून को अपनी बहन के यहां गांव सरगथल में आया था। वहां पर फाइनेंसकर्मी किश्त के रुपये वसूल रहे थे। जिसके बाद राकेश ने अपने तीनों साथियों को बुलाया और लूट की घटना को अंजाम दिया। दीपक अभी फरार है।