{"_id":"68951042d515a9f0600d6eaf","slug":"four-miscreants-looted-rs-82-thousand-from-collection-agent-meerut-news-c-72-1-smrt1015-138369-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्श्न एजेंट से चार बदमाशों ने 82 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्श्न एजेंट से चार बदमाशों ने 82 हजार लूटे
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल से फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के एजेंट दीपक निवासी बुढला जनपद बुलंदशहर अपने साथी अरुण के साथ कलेक्श्न करके गांव पचगांव पटटी अमर सिंह जा रहे थे। रास्ते में पहले से बैठे चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दीपक से 82 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
जनपद बुलंदशहर के गांव बुढला निवासी दीपक पुत्र सतीश और उसका दोस्त अरुण निवासी गांव दादरी थाना दौराला फ्यूजन फाइनेंस कंपनी में कलेक्श्न एजेंट का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को दीपक और अरुण बाइक से गांव स्याल से किस्तों का कलेक्श्न करने के बाद पचगांव पटटी अमर सिंह जा रहे थे। रास्ते में चार बदमाशों ने दीपक को रोक लिया। रास्ते में कीचड़ होने के कारण अरुण बाइक से उतरकर पैदल आगे निकल गया था। इसी बीच बदमाश दीपक की कनपटी पर तमंचा लगाते हुए उसके दो मोबाइल और बैग लूटकर फरार हो गए। दीपक के बैग में 82 हजार रुपये की नकदी थी। बदमाशों के फरार होने के बाद अरुण ने अपने फोन से कंट्रोल रूम और अपने अधिकारियों को लूट की सूचना दी।
दिनदहाड़े लूट की जानकारी पर दौडी पुलिस
दिनदहाड़े कलेक्श्न एजेंट से 82 हजार रुपये की नकदी की लूट की सूचना मिलते ही भावनपुर, किला परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ साथ एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
हापुड़ के कलेक्श्न एजेंट हो क्या
पीड़ित दीपक ने बताया कि जब वह अपने साथी अरुण के साथ बाइक से पचगांव पट्टी से स्याल जा रहे थे। तब भी चारों युवक रास्ते में खड़े हुए थे। जिस पर एक युवक ने दीपक से पूछा कि क्या वह हापुड़ की कंपनी के कलेक्श्न एजेंट है। जिस पर उसने एजेंट होने से इन्कार कर दिया था लेकिन वापस लौटने पर चारों बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूट की घटना की।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट की जानकारी मिली थी। जिस पर सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जाएगी।