फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four members of the same family get life imprisonment for murder

Meerut News: कोल्हू संचालक धीर सिंह हत्याकांड में एक ही परिवार के चार सदस्यों को उम्रकैद

Fri, 11 Sep 2026 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four members of the same family get life imprisonment for murder
- अदालत ने पिता, दो बेटों और पौत्र को आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई
विज्ञापन

- मानपुर गांव में धीरू की गोली मारकर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में सात साल पहले कोल्हू संचालक धीर सिंह कश्यप उर्फ धीरू की हत्या के मामले में न्यायालय ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनमें एक पिता, उनके दो बेटे और एक पोता शामिल हैं। प्रत्येक दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अपर जिला जज कोर्ट संख्या- 12 जयवीर सिंह नागर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। यह मामला तीन नवंबर 2019 को थाना भावनपुर के गांव मानपुर में हुई धीरू की हत्या से जुड़ा है। धीरू की पत्नी निशा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि हत्यारोपियों ने घटना से एक दिन पहले उसके पति धीरू को जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन दोपहर एक बजे धीरू को घेरकर मारने का प्रयास किया गया। जब वह भागने लगा तो पीछे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी ने आठ गवाह पेश किए। बचाव पक्ष ने भी सात गवाह प्रस्तुत किए थे। शुक्रवार को न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला दिया।
विज्ञापन

न्यायालय ने गांव मानपुर के ही रहने वाले चार आरोपियों को दोषी ठहराया। इनमें विजय सिंह, उनके बेटे मुकेश और राजेश शामिल हैं। मुकेश का बेटा अभिषेक भी दोषियों में शामिल है। इन सभी को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद यह फैसला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed