फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four liquor shops suspended, lawsuit filed

शराब की चार दुकानें सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

Thu, 28 May 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four liquor shops suspended, lawsuit filed
शराब की चार दुकानें सस्पेंड, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। आबकारी विभाग ने बुधवार को जनपद की चार लाइसेंसी शराब की दुकानों को सस्पेंड कर दिया। इनमें से तीन दुकानें प्रभात नगर प्रकरण से जुड़ी हैं। जबकि परतापुर स्थित एक दुकान पर मंगलवार को आबकारी टीम ने ओवर रेटिंग और सोशल डिस्टेंस से जुड़ी शिकायत पकड़ी थी। सोशल डिस्टेंस से जुड़े मामले में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में 12 मई को एक घर से शराब की सप्लाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अगले दिन क्राइम ब्रांच ने उक्त मकान पर छापा मारा और शराब बरामद की। मकान दीपक अग्रवाल बताया गया, जिसकी कई शराब की दुकान भी हैं। आबकारी विभाग ने भी मामले की जांच कर डीएम को रिपोर्ट पेश की। बुधवार को दीपक अग्रवाल की सोतीगंज (देसी), मवाना स्टैंड (देसी) और रोहटा रोड बाईपास (अंग्रेजी) की तीन दुकानों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नियमानुसार कोई भी लाइसेंसी अपना माल केवल नक्शे में दर्शाए गए स्थान पर ही रख सकता है। दीपक अग्रवाल ने नियम विरुद्ध माल अपने घर पर रखा हुआ था, जो अपराध की श्रेणी में आता है। इसके तहत उसकी तीन दुकानों को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा एक दुकान मोहिउद्दीनपुर स्थित अंग्रेजी शराब की भी है, जो रितिक अरोड़ा निवासी उत्तराखंड के नाम है। इस दुकान पर ओवर रेटिंग पकड़ी गई थी। सोशल डिस्टेंस का भी यहां उल्लंघन मिला था। दुकान अनुज्ञापी के विरुद्ध सोशल डिस्टेंस उल्लंघन में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed