{"_id":"695ec3a62bacbbcb6c071c13","slug":"four-kilometer-long-traffic-jam-at-the-railway-crossing-on-bijli-bamba-bypass-meerut-news-c-72-1-mct1011-146886-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर रेलवे फाटक पर चार किमी लंबा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर रेलवे फाटक पर चार किमी लंबा लगा जाम
विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास पर लगा जाम... फोटो वीडियो
बिजली बंबा बाईपास पर बुधवार सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक बंद होने की वजह से दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास भीषण जाम लग गया। करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस व थाना पुलिस को जाम खुलवाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। जाम खुलवाने में पुलिस के सर्दी के मौसम में भी पसीने छूट गए। दो बजे के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
बिजली बंबा बाईपास पर बुधवार दोपहर से लगा भीषण जाम यात्रियों की मुसीबत बन गया। यहां ट्रक, कारें और बसें दो घंटे तक में फंसी रही। दरअसल ट्रेन आने की वजह से जुर्रानपुर फाटक बंद हो गया था। कुछ ही देर में फाटक के दोनों ओर भीषण जाम के हालात बन गए। बाईपास पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे राहगीरों का बुरा हाल हो गया। राहगीरों ने आसपास के गांव से निकलने का प्रयास किया। मगर गांव में भी जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन निकालने को लेकर वाहन स्वामियों की आपस में नोकझोंक हुई। अन्य राहगीरों ने समझाकर मामले को शांत कर दिया। कुछ वाहनों की आपस में हल्की भिड़ंत हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा दिया। जाम को खुलवाने में सर्दी के मौसम में भी पुलिस व जाम में फंसे राहगीरों के पसीने निकल गए। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे की लिए रवाना कर दिया।