{"_id":"6957f38541bc004272026c67","slug":"four-injured-in-bike-collision-on-meerut-nanu-road-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110927-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ-नानू रोड पर बाइकों की भिड़ंत में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ-नानू रोड पर बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
विज्ञापन
सरधना। मेरठ रोड पर बाइकों की भिडंत में घायल बाइक सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के मेरठ-नानू रोड पर बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती करवाया।
जिला मुजफ्फरनगर के गांव नंगला भनवाड़ा निवासी अरमान पुत्र मारूफ और नाजिम पुत्र अब्दुल मेरठ से अपने घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद फरूखुद्दीन पुत्र इसरार और मोहम्मद समीर पुत्र सलीम सरधना अपने घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइकें मेरठ-नानू रोड पर आमने-सामने पहुंचीं तो उनमें भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर रोशनी कम होने और दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक होने के कारण यह दुर्घटना हुई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चारों घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में अरमान और नाजिम का इलाज सीएचसी में चल रहा है। वहीं फरूखुद्दीन और समीर की हालत स्थिर बताई जा रही है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।