{"_id":"5bfe8a9ebdec22419820ad26","slug":"four-injured-in-an-accident-after-a-roadways-bus-hits-the-bike-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: रोडवेज बस ने बाइक को साइड मारी, चार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: रोडवेज बस ने बाइक को साइड मारी, चार घायल, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
bike accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में दिल्ली- सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे पर रमाला गांव के पास बाइक पर सवार एक परिवार के लोगों को रोडवेज बस साइड मारकर भाग गई। इसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विमल पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी ममता, बेटी योगिता और बेटे यश के साथ बाइक पर सवार होकर शामली से बड़ौत की ओर आ रहे थे। जब दिल्ली- सहारनपुर हाईवे मार्ग पर वे रमाला गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बस उन्हें साइड मारकर भाग गई। इससे बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को 100 डायल पुलिस की गाड़ी सीएचसी बड़ौत लेकर आई। वहां उनका उपचार कराया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/