फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four-hour ruckus among students angry over not receiving admit card

Meerut News: प्रवेश पत्र नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं का चार घंटे हंगामा

Fri, 11 Oct 2024 06:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Four-hour ruckus among students angry over not receiving admit card
मेरठ। नर्सिंग कॉलेजों में 15 अक्तूबर से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र नहीं मिलने से नाराज कालका डेंटल के एनएनएम और जीएनएम के छात्र-छात्राओं ने परतापुर बाईपास पर जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज में जाकर धरने पर बैठ गए। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज से ड्रेस नहीं खरीदने और छात्राओं द्वारा पेंट-शर्ट नहीं पहनने को लेकर प्रवेश पत्र नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेजों में एएनएम व जीएनएम की परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू हो रही है। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र लेने पहुंची तो उन्हें प्रवेश पत्र देने से मना कर दिया गया। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने कॉलेज से ड्रेस नहीं खरीदी। काॅलेज को आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए अब काॅलेज से ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसके कारण उन्हें परीक्षा देने से वंचित किया जा रहा है। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रशासन उन पर जबरन पेंट-शर्ट पहनने का भी दबाव बना रहा है। बताया कि वह पेंट-शर्ट पहनकर ही परीक्षा दे सकती हैं अन्यथा उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश के समय ऐसा कोई नियम नहीं बताया गया। परीक्षा के दौरान नए नियम जबरन उन पर लागू किए जा रहे हैं। छात्रों ने नए प्रिंसिपल पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। बताया कि पूर्व के प्रिंसिपल के समय यह नियम नहीं थे। कॉलेज प्रिंसिपल आई एस टेला का कहना है कि काॅलेज में पहले से ही नियम बने हैं जो सभी के लिए है। सभी छात्रों को प्रवेश के समय ही जानकारी दी जाती है। छात्राओं के सूट सलवार पहनकर प्रैक्टिस करने में परेशानी आती है जिस कारण पेंट शर्ट के लिए कहा गया। छात्र-छात्राओं को इस बार प्रवेश पत्र दिए जा रहे हैं भविष्य में कॉलेज नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed