{"_id":"5cf3bdfebdec22072e6f9213","slug":"four-friends-missing-in-civil-line-meerut-accused-of-murder-on-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र से चार दोस्त लापता, गर्लफ्रेंड के परिजनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र से चार दोस्त लापता, गर्लफ्रेंड के परिजनों पर हत्या का आरोप
Sun, 02 Jun 2019 05:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड से चार किशोर शनिवार रात अचानक गायब हो गए। रविवार को एक मूकबधिर किशोरी सिविल लाइन थाने पहुंची। यहां किशोरी ने इशारों में बताया कि उसके पिता ने चारों लड़कों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी की मां और पिता को हिरासत में दे दिया है। पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। मूकबधिर लड़की के मुताबिक उसके पिता ने एक युवक के साथ मिलकर पहले चारों लड़को को अपनी कार में बैठाया और फिर उनकी हत्या कर दी। हालांकि अभी पुलिस की जांच में ऐसा कोई प्रमाण नही मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चारों दोस्तों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।