फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four-day fair inaugurated at Maa Durga Temple in Sisauli

Meerut News: सिसौली में मां दुर्गा मंदिर पर चार दिवसीय मेले का शुभारंभ

Tue, 07 Oct 2025 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Four-day fair inaugurated at Maa Durga Temple in Sisauli
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसौली में मां दुर्गा मंदिर पर चार दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

सिसौली में पीआरडी जूनियर हाईस्कूल के परिसर में मां दुर्गा मंदिर स्थित है। प्रति वर्ष लगने वाले चार दिवसीय मेले में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेला समिति के अध्यक्ष प्रधान प्रवीन तोमर ने बताया कि क्षेत्र के सिसौली, पचगांव, बढला, समयपुर, मऊखास, नंगलामल, मुरलीपुर, भटीपुरा, मेघराजपुर, हसनपुर कदीम, भगवानपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान जय माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पहले दिन मेले में दुकानों पर बच्चों और महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।


बारिश से मेले का रंग फीका पड़ा
मंगलवार शाम अचानक बारिश होने से मेले में पहुंचे ग्रामीण अपने गंतव्य को लौट गए। मेले स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों के चेहरे भी फीके पड़ गए। उन्होंने भी अपने बिक्री के सामान को प्लास्टिक की पन्नी से ढककर सुरक्षित किया। मेला स्थल पर थोड़ी देर में ही जगह-जगह पानी भर गया। मेला स्थल सुनसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article