{"_id":"672e61060b79bf0ce00d0694","slug":"four-arrested-including-teenager-for-breaking-into-dalit-house-and-fighting-meerut-news-c-26-1-sal1002-131407-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दलितों के घर में घुसकर मारपीट में किशोर सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दलितों के घर में घुसकर मारपीट में किशोर सहित चार गिरफ्तार
Sat, 09 Nov 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला खटीकान में में घर में घुसकर मारपीट करने, जाति सूचक शब्द कहने और हड्डी तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जबकि एक किशोर को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश कर दिया।
दीपावली की शाम मोहल्ला खटीकान में बाइक की टक्कर लगने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दलित समाज के लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। आरोपियों ने जाति सूचक शब्द भी कहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन प्रभावी कार्यवाही नहीं होने पर दलित समाज के लोगों ने पलायन की चेतावनी का बैनर लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे।
मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस ने बाद में पांच घायलों के मेडिकल कराए थे।
इसके बाद मुकदमे में हड्डी तोड़ने की धारा का इजाफा किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों मोहल्ला खैलकलां के फरमान, कफिल और सुहेल को गिरफ्तार करके चालान कर दिया जबकि चौथे आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश कर दिया। सीओ श्याम सिंह ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।क