फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused who made the audio of the procession viral on social media were sent to jail.

Meerut News: सोशल मीडिया पर जुलूस का ऑडियो वायरल करने वाले चार आरोपियों को जेल भेजा

Sat, 04 Oct 2025 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four accused who made the audio of the procession viral on social media were sent to jail.
सरूरपुर। कस्बा ​खिवाई में सोशल मीडिया पर जुलूस के ऑडियो वायरल करने वाले आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में शुक्रवार को व्हाट्सएप पर जुलूस की सूचना वायरल करने वाले आरोपी एवं ग्रुप एडमिन समेत चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सूचना वायरल होने पर एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ की थी। पुलिस ने आरोपी फैज, नफीस, आबिद व मोहम्मद लुकमान को कोर्ट में पेश किया।
शुक्रवार को कस्बा खिवाई में संचालित व्हाटसएप ग्रुप में एक किशोर के मोबाइल से ऑडियो वायरल की गई। इसमें नमाज के बाद जुलूस में शामिल होने की बात कही गई। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपियों ने वायरल ऑडियो को ग्रुप से हटा दिया। इसके बाद पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च कर लोगों को माहौल खराब करने पर सख्त हिदायत दी। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

एसपी देहात ने भी रात में सरूरपुर थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि जिस ग्रुप में ऑडियो वायरल की गई उस ग्रुप का एडमिन मोहम्मद आबिद व लुकमान है। तीन दिन पहले फैज व नफीस ने प्लान कर कस्बे में जुलूस निकालने की योजना बनाई। फैज ने भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी ली थी। जबकि लुकमान को पूरे मामले की पहले से जानकारी थी। ऑडियो वायरल होने के तुरंत बाद वह ग्रुप से बाहर निकल गया। जबकि एक किशोर के मोबाइल से ऑडियो वायरल की गई। पुलिस जांच में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी साजिशकर्ता पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए चोरों आरोपियों के खिलाफ पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed