फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused arrested for stealing 1,000 liters of ENA from a tanker.

Meerut News: टैंकर से एक हजार लीटर ईएनए चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for stealing 1,000 liters of ENA from a tanker.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) स्पिरिट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 200 लीटर ईएनए स्पिरिट से भरे पांच ड्रम और एक महिंद्रा पिकअप बरामद किया है। आरोपियों मुजफ्फरनगर निवासी बिजेंद्र, कंकरखेड़ा निवासी अरमान व भीम और भावनपुर निवासी सुनील को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दो आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी राजेश कुमार व पल्लवपुरम निवासी रवि चौधरी की तलाश जारी है।
संभल निवासी मधु ट्रांसपोर्ट के मैनेजर तरुण कुमार ने पांच जून को टीपीनगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि असमौली (संभल) से पंजाब स्थित बकार्डी इंडिया लिमिटेड के लिए 30 हजार लीटर ईएनए स्पिरिट लेकर जा रहे टैंकर के चालक सुनील और रवि चौधरी ने मिलकर 1025 लीटर स्पिरिट चोरी कर कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने बिजेंद्र, ढाबा संचालक अरमान और उसके कारीगर भीम व सुनील को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 200 लीटर स्पिरिट और चोरी में प्रयुक्त पिकअप बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चालक सुनील को स्पिरिट से भरा टैंकर पंजाब पहुंचाना था। रास्ते में अधिक कमाई के लालच में उसने रवि चौधरी के साथ मिलकर स्पिरिट चोरी की योजना बनाई थी। दोनों ने पहले से संपर्क कर खरीदार राजेश कुमार को मेरठ-शामली हाईवे स्थित खुशी ढाबे पर बुलाया था। यहां ढाबा संचालक को भी रुपये का लालच देकर शामिल कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed