Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
found nine corona positive case include policemen , the health department increase testing speed
{"_id":"5f5fcea48ebc3e50af7a6baf","slug":"found-nine-corona-positive-case-include-policemen-the-health-department-increase-testing-speed-meerut-news-mrt5013600175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जांच की गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जांच की गति
ब्लॉक माछरा कार्यालय में कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर दफतर को सैनिटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : KITHOR
Link Copied
सरधना/फलावदा/हस्तिनापुर/मवाना(मेरठ)। देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। सोमवार को सरधना, फलावदा, हस्तिनापुर और मवाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी सहित 9 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार टेस्ट कर रहा है।
विज्ञापन
सरधना में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 129 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक नगर व देहात क्षेत्र में 129 की सैंपलिंग में एक युवक मोहल्ला कुम्हारान व दूसरा पॉथौली गांव निवासी युवक पॉजिटिव मिला। दोनो को मेरठ के अस्पताल में भिजवा दिया गया। वहीं, फलावदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाई लेने पहुंचे दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों को मवाना केंद्र भेज दिया गया। केंद्र पर सोमवार को करीब चालीस मरीज दवा लेने पहुंचे। बीस मरीजों का करोना टेस्ट किया गया। डॉ. विपिन ने बताया कि 20 मरीजों की जांच में दो संक्रमित मिले। दोनों कस्बा निवासी हैं और जुकाम व खांसी की समस्या थी। जांच टीम में डॉ. जतिन बंसल, डॉ. विपिन, डॉ. मनीष कुमार, संजय कुमार एवं सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर हस्तिनापुर में थाने के दो पुलिसकर्मी, एक व्यापारी व युवती संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सोमवार को लगभग 98 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। जिनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी को आइसोलेट किया जा रहा है। व्यापारी के संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इस बीच व्यापारी के संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई। हालांकि जांच में दूसरे व्यापारियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, मवाना सीएचसी पर 85 एंटीजन किट से जांच की गईं। जिसमें दो संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर 85 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई। जिसमें एक रामबाग का तथा दूसरा मोहल्ला काबली गेट निवासी है। वहीं 36 लोगों की आरटीपीसीआर से सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
सरधना में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।