फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   former state president Laxmikant Vajpayee sit on Jeep Bonnet at meerut

कैबिनेट मंत्री से धक्कामुक्की, जगह नहीं मिलने पर जीप के बोनट पर ही बैठ गए लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Tue, 20 Nov 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
former state president Laxmikant Vajpayee sit on Jeep Bonnet at meerut
जीप के बोनेट पर बैठे लक्ष्मीकांत वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
अव्यवस्थाओं से घिरी मेरठ नगर निगम की स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता रैली में पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना खुद अव्यवस्थाओं का शिकार हो गए। कैबिनेट मंत्री के सामने सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की तो सर्किट हाउस में उनके साथ धक्कामुक्की हुई। हंगामे के कारण नगर विकास मंत्री सर्किट हाउस के हॉल में भी नहीं घुस पाए। 
विज्ञापन


इस हंगामे के बीच ही कैबिनेट मंत्री सर्किट हाउस परिसर में रैली के लिए खड़ी जीप पर सवार हो गए। जीप में सवार होने के लिए भाजपाइयों में होड़ लग गयी। छुटभैया नेताओं ने सीनियर नेताओं के सम्मान को भी तार-तार कर दिया। 
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री के साथ जीप में न तो जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना को स्थान मिला और न ही महापौर सुनीता वर्मा को। यही नहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जीप के बोनट पर ही बैठना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से मंच तक अव्यवस्थाओं का बोलबाला
नगर विकास मंत्री का अभिनंदन करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राएं और सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं हाथों में स्वच्छता संबंधी नारों की लिखी तख्तियां लेकर पहुंची। 

सभी का अभिनंदन स्वीकार कर रहे कैबिनेट मंत्री इस दौरान भाजपाइयों के हो हल्ले से परेशान होकर कई बार नाराज भी हुए। अव्यवस्थाओं और धक्कामुक्की का दौर रैली मार्ग से लेकर जिमखाना में मंच पर भी साफ दिखा। मंच पर भाजपाई फोटो खिंचाने में जुटे रहे। स्वच्छता जागरूकता रैली सर्किट हाउस से शुरू होकर कमिश्नरी चौराहा, आरजी कालेज, बच्चा पार्क होते हुए जिमखाना मैदान पहुंची। 

कार्यक्रम का संचालन नगरायुक्त मनोज चौहान और राकेश गौड़ ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, एफसी संतोष शर्मा, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, अपर नगरायुक्त अमित सिंह, राजेश चौहान, अजय गुप्ता, विपिन जिंदल, संजय सैनी, राजेश रोहला, अंशुल गुप्ता, संदीप रेवड़ी, सचिन चौहान, राजीव गुप्ता काले, मनोज सैनी सहित काफी लोग रहे। 

भूख प्यासे रहे बच्चे, देर से पहुंचे मंत्री 
नगर विकास मंत्री के स्वागत में जीआईसी, सरदार पटेल इंटर कालेज, इस्माइल कालेज, आईआईएमटी, एमआईईटी, के छात्र सुबह दस बजे ही जिमखाना और सर्किट हाउस पहुंचने शुरू हो गए थे। सभी स्कूली बच्चे कैबिनेट मंत्री का इंतजार करते रहे। लेकिन मंत्री जी दोपहर एक बजे के बजाय दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचे। स्कूली बच्चों को न पीने का पानी मिला और न ही खाने का सामान। वहीं, मंत्री को दोपहर दो बजे जिमखाना पहुंचना था। लेकिन वह शाम चार बजे पहुंचे। जिस कारण सुबह से जिमखाना में बैठे छात्र-छात्राएं वापस लौट गए

खत्री समाज ने किया सम्मान 
खत्री समाज ने नगर विकास मंत्री का अपार चैंबर में सम्मान किया। इस अवसर पर पीबीएल कपूर, खत्री गिरीश मेहरा, अखिल बैजल, एके टंडन, वीके टंडन, राजीव बत्रा, अजय सेठ, पंकज कक्कड़, राहुल कपूर, उदित कपूर, सौरभ अरोड़ा, अनू कपूर, नीता सेठ, अपार मेहरा आदि मौजूद रहे। 

गदा देकर किया सम्मान
नगर विकास मंत्री मानसरोवर कालोनी में भाजपा पार्षद और महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव के आवास पर जलपान के लिए पहुंचे। इस अवसर पर मालविका नागदेव, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा नेता राकेश गौड़ और अतुल दीक्षित ने नगर विकास मंत्री का जिमखाना मैदान में गदा देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed