फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former soldier shot his wife with a licensed pistol

Meerut News: पूर्व फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को मारी गोली

Mon, 15 Jun 2026 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Former soldier shot his wife with a licensed pistol
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की मधुर एनक्लेव कॉलोनी में रविवार रात पूर्व फौजी अजय कुमार नैन (50) ने पत्नी सरिता नैन (45) को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था। उसने गृहकलह में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पल्लवपुरम फेज 1 स्थित मधुर एनक्लेव कॉलोनी निवासी अजय कुमार नैन और उसकी पत्नी सरिता नैन में रात लगभग साढ़े 10 बजे विवाद हो गया। पूछताछ में पता चला है कि अजय कुमार नैन शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी दौरान दंपती में विवाद हो गया। अजय ने बौखलाकर पत्नी पर दो गोलियां चलाईं। इनमें एक गोली सरिता जैन के हाथ को छूते हुए निकल गई। दूसरी गोली महिला के पेट में लगी। वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सीओ का कहना है कि आरोपी अजय नैन को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद गोली मारने की बात सामने आई है आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed