{"_id":"6af748683227b8b79208eb87","slug":"former-naval-officer-dies-during-adi-kailash-yatra-village-in-mourning-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114211-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आदि कैलाश यात्रा पर गए पूर्व नौसैनिक की मौत, गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आदि कैलाश यात्रा पर गए पूर्व नौसैनिक की मौत, गांव में शोक
विज्ञापन
- ओल्ड लिपु की चढ़ाई के दौरान बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में परेशानी के बाद तोड़ा दम
- चार दिन पहले परिवार के साथ दर्शन के लिए हुए थे रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी पूर्व नौसैनिक शिवराज सिंह (76) की आदि कैलाश यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को ओल्ड लिपु की चढ़ाई के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। शाम करीब साढ़े छह बजे निधन की सूचना गांव में पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
गांव के पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके चाचा शिवराज सिंह पुत्र धूम सिंह करीब 30 वर्ष पहले नौसेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका बेटा ग्रीस कुमार उर्फ मोनू अपनी पत्नी अंजलि और बेटे तेजस के साथ दिल्ली के वसंत कुंज में रहता है। करीब 15 दिन पहले शिवराज सिंह अपनी पत्नी सुषमा लता के साथ दिल्ली चले गए थे।
मंगलवार को शिवराज सिंह परिवार के साथ आदि कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को उनकी पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय उन्होंने अपनी तबीयत ठीक बताई थी। शुक्रवार को ओल्ड लिपु की चढ़ाई के दौरान अचानक सांस लेने में परेशानी होने से उनकी हालत बिगड़ गई। शाम को उनके निधन की सूचना मिली।
विज्ञापन
शिवराज सिंह के अचानक निधन से परिवार में मातम पसरा है। पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह के अलावा उनके भतीजे हरवीर सिंह, जयवीर सिंह, कपिल कुमार, वरुण सिंह और अंकित सोम भी गहरे सदमे में हैं। गांव के लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया।