फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLC's daughter can be arrested anytime

पूर्व एमएलसी की बेटी की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 04 Jul 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Former MLC's daughter can be arrested anytime
मेरठ। पूर्व एमएलसी भाजपा नेता डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी शिवानी अग्रवाल पर सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद गहनता से जांच शुरू कर दी है। सीबीआई इस मामले में डाॅ. शिवानी अग्रवाल की गिरफ्तारी या हिरासत मेें लेकर पूछताछ भी कर सकती है।
विज्ञापन

खरखौदा स्थित नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में आवेदन किया गया था।
विज्ञापन

यहां 150 सीटें हैं। एनएमसी टीम जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आई थी। आरोप है कि 50 सीटें बढ़ाने के लिए जो दावे किए गए थे, वह यहां नहीं मिले, बल्कि अनुकूल मान्यता रिपोर्ट के लिए फर्जी फैकल्टी की तैनाती दर्शाई गई। काल्पनिक रोगियों का फैकल्टी से इलाज दिखाया गया था। फैकल्टी की उपस्थिति दिखाने के लिए बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने शुरुआती जांच के बाद डाॅ. शिवानी अग्रवाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद उनके आवास और इंस्टीट्यूट पर मंगलवार को छानबीन की गई। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम जो कागजात अपने साथ लेकर गई थी, उसकी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा दर्ज किए गए केस में साक्ष्य में भी जुटाए जा रहे हैं। वहीं, अपने बचाव में डाॅ. शिवानी अग्रवाल और डा. सरोजिनी अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से भी विधिक राय लेनी शुरू कर दी है। अधिवक्ताओं को एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध करा दी गई है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची डॉ. शिवानी अग्रवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल की बेटी और एनसीआर मेडिकल कॉलेज की सहायक प्रबंधक शिवानी अग्रवाल केस दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचीं। हालांकि मेडिकल कॉलेज अन्य दिनों के सामान संचालित किया गया। सीबीआई ने 30 जून को ही डॉ. शिवानी अग्रवाल सहित 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीबीआई के छापा मारने के अगले दिन बुधवार को डॉ. शिवानी अग्रवाल सहित मेडिकल कॉलेज में सभी स्टाफ पहुंचा था। लेकिन बृहस्पतिवार को डॉ. शिवानी अग्रवाल अपनी सीट पर नहीं पहुंची और न ही प्रतिदिन की भांति मेडिकल कॉलेज में दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article