फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA gave Rs 2.5 lakh for tin shed in the ashram

Meerut News: आश्रम में टीन शेड के लिए पूर्व विधायक ने दिए ढाई लाख रुपये

Tue, 23 Sep 2025 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Former MLA gave Rs 2.5 lakh for tin shed in the ashram
दौराला - आश्रम में टीन शेड के लिए धनराशि सौंपता पूर्व विधायक का प्रतिनिधि मंडल। स्रोत : स्वयं
दौराला। पावली खास गांव स्थित द्वारिकापुरी में पूर्व विधायक संगीत सोम ने मंगलवार को संत रविदास आश्रम में टीन शेड का काम शुरू कराने के लिए ढाई लाख रुपये दिए हैं। रविदास आश्रम के महंत ने कुछ समय पहले आश्रम में टीन शेड बनाने की मांग की थी। पूर्व विधायक ने कहा कि इस कार्य को पूरा कराने में जो भी खर्च आएगा वह स्वयं देंगे।
विज्ञापन

पावली खास स्थित द्वारिका पुरी में संत रविदास आश्रम बना हुआ है। वहां पिछले कुछ समय से टीन शेड न होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई नेता वहां पर गए और वादा करने के बाद चले आए। महंत ने पूर्व विधायक से आश्रम में टीन शेड बनवाने की मांग रखी। पूर्व विधायक ने मंगलवार को अपना प्रतिनिधिमंडल भेजकर आश्रम में ढाई लाख रुपये महात्मा विजय राज और ज्ञान दास को दिए। साथ में यह भी कहा कि जो भी खर्च आएगा वह स्वयं करेंगे। प्रतिनिधि शेखर सोम ने कहा कि संगीत सोम 10 साल विधायक रहे। उन्होंने जातियों को जोड़ने का काम किया है, तोड़ने का नहीं। आगे भी क्षेत्र में विकास कार्य को बढ़ावा देते रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में विनोद सोम, पूर्व प्रधान राजेंद्र, भंडारी प्रमुख, कुलबीर, किरण पाल, प्रधान ईश्वर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed