{"_id":"6a6b550a84fd8d26470a61a3","slug":"former-minister-met-the-municipal-executive-officer-regarding-various-issues-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113032-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पालिका ईओ से समस्याओं के संबंध में मिले पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पालिका ईओ से समस्याओं के संबंध में मिले पूर्व मंत्री
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीक प्रतिनिधि मंडल के साथ नगर की समस्याओं के संबंध में पालिका ईओ से
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सपा के पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि और भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने नगर की बदहाल सड़कों, कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं और हस्तिनापुर रोड स्थित श्मशान में जलभराव व गंदगी की समस्या को लेकर ज्ञापन देकर शीघ्र समाधान की मांग की गई।
नेताओं ने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया कि बरसात के कारण नगर की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं, जिन्हें आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत तुरंत समतल व व्यवस्थित कराया जाना बेहद जरूरी है। हस्तिनापुर रोड स्थित डेरियों वाले श्मशान में हो रहे निर्माण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने बताया कि सड़क ऊंची और श्मशान नीचा होने के कारण चिता स्थल पर पानी भरेगा। साथ ही वहां उगी बड़ी-बड़ी घास और गंदगी से भी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अधिशासी अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही जूनियर इंजीनियर (निर्माण), सफाई निरीक्षक और वरिष्ठ लिपिक लाखन चौहान को बुलाकर तत्काल सफाई कराने, कांवड़ मार्ग दुरुस्त करने और श्मशान घाट की कमियों को दूर करने के कड़े निर्देश देते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में गौरव कुमार चौधरी और परमजीत सिंह भी शामिल रहे।